बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 के आदेश पत्रांक 15.09.2025 द्वारा प्रदेश के प्रत्येक थाने मे प्रस्तावित महिला सुरक्षा केन्द्र की स्थापना हेतु आवश्यक संसाधन, जनशक्ति आदि की व्यवस्था समय से सुनिश्चित कराए जाने एवं विशेष रुप से महिला सम्बन्धी अपराधो की रोकथाम/ Counselling पर फोकस करते हुए निर्देशित किया गया कि आगामी दुर्गा पूजा से पूर्व दिनांक 19.09.2025 तक सभी थानो पर महिलाओ/ बालिकाओ से सम्बन्धित अपराधो मे पीड़िताओ हेतु एक UNIT का गठन कर लिया जाये, जिसका प्रभारी न्यूनतम उप निरीक्षक स्तर का बनाते हुए UNIT मे कुशल कर्मियो की नियुक्ति की जाये तथा प्रत्येक थाने पर इस UNIT के लिये अलग से एक कक्ष चिन्हित किया जाये।उक्त निर्देशो के क्रम मे रेंज के सभी जनपदो के प्रत्येक थानो पर 03 दिन के अन्दर UNIT का गठन करने एवं अलग से एक कक्ष निर्मित करने के आदेश दिये गये है ।
कार्य-महिलाओं के लिए प्रत्येक थाने में स्थापित एवं क्रियाशील महिला हेल्प डेस्क का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस थाने में महिला पीड़िता के आगमन से लेकर पुनः मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्णतः सशक्त होने तक 360 काउंसिलिंग, मार्गदशन, सहयोग और संरक्षण सम्बन्धी सेवायें प्रदान करने हेतु एकल सम्पर्क बिन्दु की तरह कार्य करने हेतु महिलाओं के लिए समर्पित प्रदेश के प्रत्येक थाना परिसर के अन्दर एक महिला सुरक्षा केन्द्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित किया गया है ।
UNIT का संरचनात्मक ढांचा- महिला सुरक्षा केन्द्र थाने में पुलिस चौकियों की भांति महिला शिकायतकर्ताओं/पीड़िताओं के लिए कार्य सम्पादित करेगी तथा इस केन्द्र में नियुक्त निरीक्षक, उपनिरीक्षक महिला सम्बन्धी अपराधों की आवंटित महत्वपूर्ण अभियोगों की विवेचना भी करेंगे। प्रत्येक महिला सुरक्षा केन्द्र में उपलब्धतानुसार निम्नलिखित पुलिस कर्मियों की तैनाती की जानी है-
महिला/ पुरुष अतिरिक्त निरीक्षक/ उप निरीक्षक (प्रभारी)- 01
महिला/ पुरुष उप निरीक्षक- 01 से 04
महिला/ पुरुष मुख्य आरक्षी/ आरक्षी- 04 से 15
महिला होमगार्ड- 01 से 02
संसाधन-प्रत्येक थाने में ही महिला सुरक्षा केन्द्र के लिए एक कक्ष उपलब्ध कराया जाना है तथा अच्छी दशा में मेज, कुर्सी अन्य कार्यालय फर्नीचर, वाटर डिस्पैन्सर, अलमारी, कम्प्यूटर, प्रिन्टर आवश्यक अभिलेख/रजिस्टर, मूलभूत स्टेशनरी, महिलाओं के लिए टॉयलेट की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है। पूर्व में जो सामग्री/संसाधन महिल हेल्प डेस्क के लिए उपलब्ध कराए गये थे उन सभी संसाधनों को महिला सुरक्षा केन्द्र में समाहित किया जा रहा है।
मेरठ रेंज में महिला सम्बन्धी अपराधो की रोकथाम हेतु यूनिट गठन का निर्देश
RELATED ARTICLES