बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला वीसर की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने आंगनबाड़ी में चयन होने पर प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधान लक्ष्मी देवी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। गांव में अब किसी एक ग्राम पंचायत सदस्य को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंप जाएगी।
आपको बता दें कि जिला बाल एवं पुष्टाहार विभाग ने ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। शिकारपुर ब्लॉक के गांव रसूलपुर नगला वीसर की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने भी आवेदन किया था। मेरिट के आधार पर उनका चयन हो गया, लेकिन इसके बाद पता चला कि वह तो ग्राम प्रधान है। ऐसे में विभाग ने उन्हें तीन माह का समय दिया कि वह प्रधान या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता में से किसी एक पद पर रहेंगी। लक्ष्मी देवी ने ब्लॉक पर प्रधान पद से इस्तीफा दिया।
आंगनबाड़ी में चयन होने पर प्रधान पद से दिया इस्तीफा
RELATED ARTICLES