बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव अफजलपुर में संचालित सिंह नर्सिंग होम को सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है। सील की यह कार्यवाही महिला की डिलीवरी के दौरान बच्चेदानी निकले जाने पर की गई। आपको बता दें कि जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार सिंह ने बताया कि डिबाई क्षेत्र के गांव अफजलपुर स्थित सिंह नर्सिंग होम पर एक माह पहले एक महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। ऑपरेशन से प्रसव होने के बाद महिला को पेट दर्द की समस्या होने लगी। महिला के दर्द बंद न होने पर परिजनों ने अन्य जगह जांच कराई तो बच्चेदानी न होने की बात कही गई जिसके बाद परिजनों ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। सीएमओ के निर्देश पर सिंह नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है और रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। मामले में स्वास्थ्य विभाग को मुकदमा भी दर्ज करना चाहिए।
बच्चेदानी निकालने के मामले में सिंह नर्सिंग होम को किया सील
0
117
Previous article
RELATED ARTICLES


