बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर व स्वाट टीम ने 14 सितंबर 2025 को हुई विनोद कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए मंगलवार को सौंदा हबीबपुर मोड़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जवाहर व उसके गांव निवासी एक अन्य व्यक्ति गजेन्द्र के मध्य रुपये के लेनदेन का विवाद था जिसमें दोनो पक्षो के बीच मुकदमेबाजी चल रही थी। मृतक द्वारा इन दोनो के बीच मध्यस्थता की गयी थी। मध्यस्थता के फलस्वरुप 20 लाख रुपये मृतक एवं एक अन्य व्यक्ति विष्णु के संयुक्त खाते में जमा किये गये थे जिसमें तय हुआ था कि मुकदमेबाजी खत्म करने के बाद रुपये जवाहर को दे दिये जायेगे। लेकिन जवाहर रुपये मांग रहा था जिसे मृतक द्वारा मना कर दिया गया कि जब तक दोनो पक्षो में चल रही मुकदमेबाजी खत्म नही होगी जब तक रुपये नही दिये जायेगे। इसी बात को लेकर दोनो में मनमुटाव बढ गया था। जवाहर द्वारा अपने पुत्र के साथ मिलकर विनोद चौधरी की हत्या की योजना बनायी गयी। योजनानुसार जवाहर व विवेक द्वारा मृतक की रेकी की गयी तथा 14 सितम्बर 2025 की रात में जवाहर के पुत्र ने विनोद चौधरी की हत्या कर दी गयी। पकडे गए आरोपियों की पहचान जवाहर पुत्र पोप सिंह निवासी ग्राम अहरौली थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर व विवेक पुत्र सुरेश निवासी ग्राम अहरौली थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी जवाहर पर जनपद बुलंदशहर में तीन मुकदमे दर्ज है व आरोपी विवेक पर जनपद बुलंदशहर में दो मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।


