Sunday, September 28, 2025
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरपुलिस का बड़ा अभियान, 31 प्रवासी पकड़े गए

पुलिस का बड़ा अभियान, 31 प्रवासी पकड़े गए


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद में पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़े अभियान के तहत 31 प्रवासियों को अनाधिकृत रूप से रहते हुए पकड़ा। यह अभियान जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया।
आपको बता दें कि पुलिस टीम ने अभियान के दौरान दिल्ली, हरियाणा, एनसीआर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की गहनता से जांच की। इस दौरान सभी संदिग्ध प्रवासियों के नाम, पते और पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके और असामाजिक गतिविधियों को रोका जा सके। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई अनजान व्यक्ति बिना पहचान या सत्यापन के इलाके में रह रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments