बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद में दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कल देर रात कुछ दबंग युवक एक महिला के घर में जबरन घुस गए और परिवार पर हमला बोल दिया। पीड़िता का कहना है कि दबंगों ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि उसके पति और बच्चों को भी बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, महिला के साथ अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमहिला के घर में घुसे दबंग, परिवार संग की मारपीट व अश्लील...


