बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर अगवाल फ्लाईओवर के पास राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही खुर्जा थाना देहात की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला सड़क हादसे में मौत का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान कर परिजनों को सूचना देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरहाईवे किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच जारी


