बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ट्रैक्टरों में सवार होकर बुलंदशहर कलेक्ट्रेट पहुंचे है। मार्च के दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारी ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। पैदल और ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस बल भी तैनात है।
इस दौरान बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर जाम की स्थिति भी बन गई है। मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन भ्रष्टाचार, सर्किल रेट, गन्ना मूल्य, चकबंदी, विद्युत विभाग और तहसील संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर किया जा रहा है।
किसानों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया है। आगामी 15 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट पर एक बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
इस अवसर पर युवा महासचिव मानसिंह ने कहा कि किसान यूनियन टिकैत किसानों की लड़ाई लड़ेगी और उनकी आवाज को दबाने नहीं देगी। इस दौरान पिंकी खालौर, कुलदीप चौधरी, राहुल सोलंकी, भागेश, पवन चौधरी, हरेंदर, पप्पू प्रधान, राधे बाबा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
बुलंदशहर में किसान यूनियन ने भ्रष्टाचार, सर्किल रेट, गन्ना मूल्य, चकबंदी, विद्युत विभाग के हेतु किया प्रदर्शन
RELATED ARTICLES