बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने शनिवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को एक अवैध तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस व छह अवैध चाकू बरामद हुए है जिनके खिलाफ थानों में सात मुकदमे पंजीकृत है। अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 22.75 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ पांच मुकदमे पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 7850 रूपए बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ थाने में सात मुकदमे दर्ज है। मादक द्रव्य के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 350 नशीली गोलियां बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 537 वाहनों का ई-चालान किया गया और 3000/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 60 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 76 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 31 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 14 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर25/10/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर


