बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। सभी ने देश की अखंडता, एकता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में देश की एकता और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कलेक्ट्रेट में दिलाई गई एकता की शपथ
RELATED ARTICLES



