बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव बादौली में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच शादी को लेकर की गई टिप्पणी ने विवाद को हिंसक झड़प में बदल दिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए दूसरे पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष की लड़की की शादी को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद बढ़ने पर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना अरनिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है।
शादी को लेकर टिप्पणी बनी खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट
RELATED ARTICLES



