Tuesday, February 24, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरदबंग प्रवृत्ति के युवक ने पीड़ित को 24 घंटे के भीतर दी...

दबंग प्रवृत्ति के युवक ने पीड़ित को 24 घंटे के भीतर दी जान से मारने की धमकी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव उस्मापुर निवासी एक युवक का आरोप है कि मंगलवार की सुबह उनके ताऊ स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में दबंग प्रवृत्ति के युवक ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पीड़ित मौके पर पहुंचा और ताऊ के साथ हो रही मारपीट का विरोध करने लगा तो दबंग युवक ने उसके साथ भी मारपीट की और चाकू से हमला किया। पीड़ित का कहना है कि दबंग प्रवृत्ति के युवक ने 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी है जिससे वह काफी डरा हुआ है। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। थाना खुर्जा नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments