बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई की पुलिस ने मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को और अधिक जागरूक करने, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की दिशा में की जा रही ठोस और प्रभावी कार्यवाही के क्रम में 26 सितम्बर 2025 को थाना डिबाई में नियुक्त मिशन शक्ति/एंटी रोमियों पुलिस टीम द्वारा कर्णवास चौकी क्षेत्र में महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम हेतु जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे विभिन्न हेल्प लाइन नंबर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक करते समय गंगा नदी मुर्दाघाट कर्णावास के पास गंगा नदी में डूब रही युवती को थाना डिबाई मिशन शक्ति टीम द्वारा नदी से बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, युवती 16 सितम्बर 2025 को अपने पति द्वारा परेशान किये जाने पर बिना बताये घर से चली गयी थी। जिसके सम्बन्ध मे थाना डिबाई पर 24 सितम्बर 2025 को गुमशुदगी दर्ज है। युवती आत्महत्या करने हेतु गंगा नदी में कूद गयी थी। जिसकी जान बचाकर थाना डिबाई मिशन शक्ति टीम द्वारा युवती व उसके पति की मध्यस्ता कराकर युवती को उसके पति के सुपुर्द कर सकुशल रवाना किया गया।
गंगा में डूब रही महिला को सकुशल बचाया
RELATED ARTICLES