बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर नगर के बाईपास स्थित मलकपुर रोड के सामने एक लोहे के खोखे के नीचे करीब 15 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कस्बा पुलिस चौकी को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा। अजगर कस्बा पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर ही मिला था। वन विभाग की टीम अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
लोहे के खोखे के नीचे मिला विशालकाय अजगर
0
49
- Tags
- Bulandshahr
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



