बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): अलीगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके कथित बॉयफ्रेंड के साथ होटल में जाते हुए देख लिया। इसके बाद युवक ने दोनों का पीछा किया और होटल तक पहुंच गया। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उस पर पहले से ही दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा है।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के गुलावठी निवासी युवक किसी काम से अलीगढ़ में अपनी बहन की ननद के यहां आया हुआ था। युवक शहर में घूम रहा था, तभी अचानक उसकी नजर अपनी पत्नी पर पड़ गई। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी एक युवक के साथ घूम रही थी। युवक ने दोनों का पीछा किया, जिसके बाद वह दोनों अलीगढ़ जिले में स्थित शांति नर्सिंग होम के पास स्थित एक होटल में चले गए। यह देखकर पति भी होटल के बाहर पहुंच गया और पूरे मामले को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पीड़ित युवक का कहना है कि उसकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी और दोनों बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के रहने वाले हैं। युवक का आरोप है कि पत्नी ने उस पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया है और अब वह किसी अन्य युवक के साथ संबंध में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुलावठी निवासी पति ने पत्नी को अलीगढ़ जिले में बॉयफ्रेंड संग होटल में पकड़ा, मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES



