बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव लखावटी निवासी हेड कांस्टेबल राजस्थान के सूरतगढ़ से दबिश देकर लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद मामले से परिजनों को अवगत कराया। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के लखावटी गांव निवासी 35 वर्षीय गौरव प्रताप सिंह वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी तैनाती आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र में थी। रविवार सुबह वह पुलिस टीम के साथ सूरतगढ़ से लौट रहे थे। फतेहपुर सीकरी के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसमें गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गौरव प्रताप सिंह के पिता बेबी का करीब दस साल पहले निधन हो चुका है। उनकी मां रजनी का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई विक्रम राणा भी यूपी पुलिस में मुजफ्फरनगर में तैनात हैं। गौरव की पत्नी स्वाति और छह वर्षीय बेटा दर्श अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र के मडोला गांव में रहते हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गौरव तीन दिन पहले ही घर आए थे और परिवार व ग्रामीणों से मुलाकात के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। पुलिस सम्मान के साथ गौरव प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
दबिश देकर लौट रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत
RELATED ARTICLES




