Wednesday, June 3, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरनिर्माणाधीन मैरिज होम की बुनियाद खोदने के दौरान पड़ोसी की गिरी दीवार,...

निर्माणाधीन मैरिज होम की बुनियाद खोदने के दौरान पड़ोसी की गिरी दीवार, मजदूर की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में मंगलवार को निर्माणाधीन मैरिज होम की बुनियाद खोदते समय पड़ोसी की दीवार गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर के शव को कब्जे में ले लिया।
आपको बता दें कि उप जिलाधिकारी अनूपशहर प्रियंका गोयल ने बताया कि सीएनजी पंप के सामने एक प्लॉट की चाहरदीवारी निर्माण के दौरान अचानक गिर गई जिससे एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। मृतक की पहचान संभल जिले के थाना रजपुरा निवासी विक्रम सिंह पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments