बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव खिदरपुर में शटरिंग पर चढ़कर मकान की दीवार बना रहा मिस्त्री अचानक अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गया जिससे उनके सिर में गुम चोट लग गई। लोगों ने उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। आपको बता दें कि परवाना निवासी 52 वर्षीय गोपाल मिस्त्री का कार्य करते थे। थाना खानपुर क्षेत्र के गांव खिदरपुर के रहने वाले अशोक शर्मा के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। वह उनके घर पर मिस्त्री का काम कर रहे थे। बुधवार दोपहर गोपाल शटरिंग पर चढ़कर दीवार बना रहे थे। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए जिससे उनके सिर में घूम चोट आई। मकान मालिक मिस्त्री को औरंगाबाद के अस्पताल में उपचार के लिए गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरशटरिंग पर चढ़कर दीवार बनाते समय जमीन पर गिरने से हुई मिस्त्री...
शटरिंग पर चढ़कर दीवार बनाते समय जमीन पर गिरने से हुई मिस्त्री की मौत
0
221
RELATED ARTICLES



