Saturday, May 16, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरपालतू कुत्ते छह साल की बच्ची को काटकर किया घायल

पालतू कुत्ते छह साल की बच्ची को काटकर किया घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा में पालतू कुत्ते के हमले से छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे और बच्ची का उपचार कराया।
आपको बता दें कि बच्ची गांव में खेल रही थी, तभी पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से बच्ची को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि जब बच्ची के माता-पिता शिकायत करने कुत्ते के मालिक के पास पहुंचे तो विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाना पहासू पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, कुत्ते के मालिक ने घायल बच्ची का इलाज करा दिया है। साथ ही दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता भी हो गया है। पीड़ित पक्ष ने फिलहाल किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments