बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिलेंडर ट्रक और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीजल और सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान यातायात भी अवरुद्ध हो गया। सिलेंडर ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत में कंटेनर चालक परवेज की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से साइड कराया जिसके बाद यातायात अवरुद्ध हुआ। मृतक कोलकाता का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई हैं।


