Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरलखनऊ सचिवालय में तैनात महिलाकर्मी के साथ स्याना निवासी ने किया दुष्कर्म

लखनऊ सचिवालय में तैनात महिलाकर्मी के साथ स्याना निवासी ने किया दुष्कर्म


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र निवासी वली मोहम्मद कुरैशी ने लखनऊ में सचिवालय में तैनात महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर मतांतरण करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। लखनऊ के सहायक पुलिस आयुक्त अंकित सिंह का कहना है कि मामले में एक टीम का गठन कर बुलंदशहर भेजा गया है और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
आपको बता दें कि पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी वली ने शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने के नाम पर उनसे संपर्क किया था। आरोपी ने महिला का विश्वास जीतने के बाद उसके घर का पता तक हासिल कर लिया और फिर आरोपी लखनऊ आया।
आरोपी ने निवेश के नाम पर लाखों रुपए हड़प लिए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कुल मिलाकर करीब छह लाख रुपए ले लिए। इसके बाद आरोपी वली पीड़िता से धीरे-धीरे शादी के लिए दबाव बनाने लगा। आरोपी ने पीड़िता का योजनाबद्ध तरीके से एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह कई बार महिला को होटल ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी वीडियो वायरल कर उसकी नौकरी खत्म करवाने की धमकी देता था जिसके चलते पीड़िता वर्ष 2023 से सब कुछ सहती रही। ऐसा ही करके आरोपी धीरे-धीरे हर महीने पैसे भी वसूलने लगा था। इसके बाद आरोपी पीड़िता को हिजाब पहनना और मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। महिला के मना करने पर आरोपी उसे एक बड़ा अंजाम चुकाने की धमकी देता।
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी वली की गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments