बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर में नेहरूपुर चुंगी पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, 4 मार्च 2026 की शाम खुर्जा नगर के नेहरूपुर चुंगी पर एक सड़क हादसा हो गया था जिसमें नागलिया उदयभान निवासी दमन पुत्र बिसंभर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। बताया गया कि बीती रात उपचार के दौरान दमन ने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह करीब दस बजे परिजनों द्वारा युवक की मौत की जानकारी दी गई। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद से ही युवक का इलाज चल रहा था, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
खुर्जा: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
RELATED ARTICLES



