Friday, March 20, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरसिकंदराबाद में महिला को बंधक बनाकर मारपीट व छेड़छाड़, एसएसपी के आदेश...

सिकंदराबाद में महिला को बंधक बनाकर मारपीट व छेड़छाड़, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सिकंदराबाद नगर के एक मोहल्ला निवासी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे धोखे से बुलाकर बंधक बनाया, मारपीट की और उसके साथ छेड़छाड़ की। एसएसपी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आपको बता दें कि पीड़िता के अनुसार, सिकंदराबाद नगर निवासी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसकी बेटी कहीं चली गई है और उसे तलाशने में मदद के लिए बुलाया। इस पर महिला अपने बेटे के साथ बताए गए स्थान पर पहुंची। आरोप है कि वहां पहले से रचे गए षड्यंत्र के तहत महिला और उसके बेटे को कमरे में बंद कर दिया गया और दोनों के साथ मारपीट की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके बेटे के सामने ही उसे निर्वस्त्र कर छेड़छाड़ की, जिससे वह बेहद आहत और भयभीत हो गई। किसी तरह मौका पाकर महिला कमरे से बाहर निकली, जहां उसकी बेटी ने उसे कपड़े दिए। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने पहले उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर अब कोतवाली सिकंदराबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments