बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में गुरुवार को दुकान के आगे टिन शेड लगाते समय एक मजदूर हाईटेंशन (HT) लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही मजदूर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मजदूर दुकान के सामने लोहे का टिन शेड फिट कर रहा था। इसी दौरान शेड का हिस्सा ऊपर से गुजर रही HT लाइन से छू गया जिससे तेज करंट लग गया। करंट लगते ही मजदूर बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराने की कोशिश की और घायल को संभाला। इसी बीच मौके पर मौजूद एक जागरूक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए घायल को तुरंत सीपीआर (CPR) देना शुरू किया। कुछ मिनटों की लगातार कोशिश के बाद मजदूर की सांसें वापस लौटीं जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने युवक की बहादुरी और सूझबूझ की जमकर सराहना की। घायल मजदूर को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
HT लाइन की चपेट में आया मजदूर, युवक ने सीपीआर देकर बचाई जान
RELATED ARTICLES



