Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअंडा खाने पर युवक भड़का, घर के बाहर पहुंचकर की पिटाई

अंडा खाने पर युवक भड़का, घर के बाहर पहुंचकर की पिटाई


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायधारी निवासी अनुज वाल्मीकि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आदित्य ड्यूटी से लौटते समय खुर्जा बस स्टैंड के बाहर अपने परिचित युवकों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आदित्य ने वहां मौजूद दीप की प्लेट से एक अंडा उठा लिया। आरोप है कि इतनी सी बात पर दीप भड़क गया और मौके पर ही आदित्य से गाली-गलौच करने लगा। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। शिकायत के अनुसार बाद में दीप अपने भाई अन्नू और पिता सतीश के साथ आदित्य के घर के बाहर पहुंचा और तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments