बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव गढ़िया में शुक्रवार रात घर की छत पर सो रहे युवक की अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह जब पत्नी उठी तो उसने पति का लहूलुहान शव देखा, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार, युवक रात को खाना खाने के बाद छत पर सोने गया था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और धारदार हथियार से गला रेतकर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गांव गढ़िया निवासी 32 वर्षीय नानक के रूप में हुई है जो हलवाई है। जब सुबह पत्नी ने पति का लहूलुहान शव देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।
छत पर सोते समय युवक की गला रेतकर हत्या
RELATED ARTICLES