बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने बुधवार को थाना जहांगीराबाद का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में रखे अभिलेखों की गहन समीक्षा की और आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी ग्रामीण ने साफ-सफाई, रिकॉर्ड मेंटेनेंस, हवालात, मालखाना और कार्यालय व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अद्यतन और व्यवस्थित रखें, ताकि किसी भी समय जांच में कोई कमी न मिले। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरअपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने जहांगीराबाद थाने का किया औचक निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने जहांगीराबाद थाने का किया औचक निरीक्षण
0
23
RELATED ARTICLES


