Thursday, April 9, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरअंबेडकर जयंती पर प्रशासन अलर्ट: सिकंदराबाद में शांति समिति बैठक हुई आयोजित

अंबेडकर जयंती पर प्रशासन अलर्ट: सिकंदराबाद में शांति समिति बैठक हुई आयोजित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली परिसर में अंबेडकर जयंती के मद्देनजर शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम दीपक कुमार पाल और सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने की। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, आयोजक और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि अधिकारियों ने सभी से अपील की कि अंबेडकर जयंती को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि डीजे पर किसी जाति, धर्म या समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ गीत बजाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आयोजकों को निर्देश दिए कि डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे। बैठक में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगरपालिका को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने कहा कि अंबेडकर जयंती के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति भंग करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments