बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर पुलिस की सर्विलांस टीम ने एक बार फिर शानदार काम करते हुए मार्च माह में गुम हुए 122 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल उपभोक्ताओं के चेहरे पर खुशी लौटा दी। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है जिनमें तीन महंगे iPhone भी शामिल हैं। पुलिस ने इन मोबाइल फोनों को सिर्फ बुलंदशहर ही नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों से भी ट्रेस कर बरामद किया। यह कार्रवाई सर्विलांस टीम की तकनीकी दक्षता और सतर्कता का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल मालिकों को उनके फोन वापस सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया और इस पहल की सराहना की।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर122 गुम मोबाइल बरामद: तीन iPhone समेत 30 लाख के फोन किए...
122 गुम मोबाइल बरामद: तीन iPhone समेत 30 लाख के फोन किए रिकवर
0
28
RELATED ARTICLES


