बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद बुलंदशहर प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा रूट डायवर्जन व्यवस्था, बसों के सुचारू संचालन तथा समस्त ड्यूटी प्वाइंटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम में आने-जाने वाले वाहनों, बसों की पार्किंग, वीआईपी रूट, बैरिकेडिंग व्यवस्था तथा ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंटों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बाहर से आने वाली बसों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही बसों को खड़ा कराया जाए और यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रखी जाए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सभी ड्यूटी प्वाइंटों पर पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
जेवर एयरपोर्ट कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया रूट डायवर्जन का निरीक्षण
RELATED ARTICLES



