बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में इंसानियत और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने ईरान की आर्थिक मदद के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग किया। शहर के ऊपरकोट स्थित इमामबाड़ा मोहल्ले में ईरान की मदद के लिए तीन दिवसीय कैम्प लगाया गया जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने दिल खोलकर दान दिया। इस कैम्प में मुस्लिम महिलाओं ने सोने-चांदी के गहने जैसे सोने का हार, अंगूठी और चूड़ियां दान में दीं, वहीं बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर मदद की। पुरुषों ने भी अपनी हैसियत के मुताबिक नकद सहयोग किया। तीन दिनों तक चले इस कैम्प में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ईरान की आर्थिक मदद के लिए दान दिया।
आपको बता दें कि आयोजकों ने बताया कि एकत्रित की गई नकदी और गहनों को ईरान की एम्बेसी को भेजा जाएगा। जहां से इस धनराशि से मेडिकल इक्यूपमेंट खरीदे जाएंगे और उन्हें ईरान भेजा जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके। इस दौरान लोगों ने कहा कि मुश्किल समय में इंसानियत के नाते मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। कैम्प में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी सबसे ज्यादा देखने को मिली, जिसने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। तीन दिवसीय इस कैम्प में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ईरान की मदद के लिए दान दिया और मानवता की मिसाल पेश की।
बुलंदशहर से ईरान के लिए उठे मदद के हाथ, मुस्लिम महिलाओं ने दान किए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी
RELATED ARTICLES



