Friday, March 20, 2026
HomeFeaturedANGAUTA NEWS || अगौता खबरकाउंसलिंग के बाद साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी, एक और घर...

काउंसलिंग के बाद साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी, एक और घर टूटने से बचा


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता परिसर में आयोजित काउंसलिंग सत्र के दौरान पुलिस अधिकारियों और काउंसलरों ने एक परिवार को टूटने से बचाया। बुधवार को दो दम्पतियों ने परस्पर मतभेद भुलाकर एक साथ दाम्पत्य जीवन का निर्वाह करने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी अगौता अतुल चौहान ने दंपत्ति को उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दंपत्ति को भविष्य में छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने के बजाय आपसी संवाद से हल निकालने की हिदायत भी दी। पुलिस की इस पहल की क्षेत्र के लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments