बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अहार क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवक से विवाह करने के बाद अगली ही रात उसकी दुल्हन घर में रखे चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। मामला तब सामने आया जब युवक के परिजनों ने सुबह उठकर देखा कि दुल्हन नदारद थी। परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित दिव्यांग युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि गांव कल्याणपुर निवासी दिव्यांग कैलाश पुत्र प्राण सुख ने बीते शुक्रवार को सुल्तानपुर जिले के गांव सेमरी की एक युवती से शादी रचाई थी। विवाह के बाद कैलाश अपनी नवविवाहिता को लेकर गांव पहुंचा, जहां पूरे रीति-रिवाज के साथ उसका स्वागत हुआ। शाम को दंपती परिवार के साथ अवंतिका देवी मंदिर भी गए और विवाह की अंतिम रस्में पूरी की। इसके बाद सभी लोग घर लौट आए। रात को सभी भोजन कर सो गए, लेकिन इसी दौरान दुल्हन ने मौका पाकर घर में रखे चांदी के कीमती आभूषण लेकर दो अज्ञात साथियों के साथ फरार हो गए। सुबह जब परिजनों ने देखा तो दुल्हन नदारद थी और अलमारी खुली हुई थी। शक होने पर सामान की जांच की गई, पीड़ित ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दिव्यांग युवक से शादी कर अगली ही रात दुल्हन चांदी के जेवर लेकर अपने साथियों संग फरार
RELATED ARTICLES