Monday, September 29, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकिसानों को फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए चला कृषि विभाग...

किसानों को फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए चला कृषि विभाग का विशेष अभियान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में किसानों को फसल अवशेष (पराली) जलाने से होने वाले नुकसान और इसके विकल्पों के प्रति जागरूक करने के लिए कृषि विभाग ने शनिवार को विशेष अभियान की शुरुआत की। जिलाधिकारी श्रुति ने कलेक्ट्रेट परिसर से कृषि प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद के ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर किसानों को जागरूक करेगा।
आपको बता दें कि अभियान के तहत किसानों को बताया जाएगा कि फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता प्रभावित होती है और पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है। प्रचार वाहन आधुनिक तकनीक और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अनुदानित कृषि उपकरणों की जानकारी भी किसानों तक पहुंचाएगा, ताकि वे फसल अवशेष प्रबंधन को वैज्ञानिक तरीके से अपना सकें। डीएम श्रुति ने कहा कि फसल अवशेष जलाना न केवल भूमि की गुणवत्ता को नुकसान पहुंचाता है बल्कि प्रदूषण को भी बढ़ाता है। सरकार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए विभिन्न उपकरणों पर अनुदान दे रही है, किसानों को इसका लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रुति, उप कृषि निदेशक बबलू कुमार और जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव भी मौजूद रहे।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments