बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत थाना अनूपशहर की पुलिस ने बुधवार को महिलाओं को देखकर अश्लील कमेंट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विष्णु उर्फ चिराग पुत्र अजय कुमार निवासी मौ. शिवविहार कालोनी गंगानगर निवासी थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर के रुप में हुई हैं।
आपको बता दें कि मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को और अधिक जागरूक करने, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की दिशा में की जा रही ठोस और प्रभावी कार्यवाही के क्रम में बुधवार को थाना अनूपशहर मिशन शक्ति/एंटी रोमियों पुलिस टीम जब बाबा मस्तराम घाट पर पहुंची तो देखा की एक युवक स्नान करने जा रही महिलाओं को देख कर अश्लील कमेंट कर रहा हैं जिससे महिलाओं को काफी परेशानी हो रही थी। मिशन शक्ति टीम द्वारा युवक को गिरफ्तार किया गया हैं तथा थाना अनूपशहर पर मुअसं-386/2025 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
महिलाओं को देखकर अश्लील कमेंट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES