Saturday, April 18, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरबदहाल सड़क को लेकर हंगामा करते हुए लोगों ने पकड़ी 7 मिट्टी...

बदहाल सड़क को लेकर हंगामा करते हुए लोगों ने पकड़ी 7 मिट्टी से लदी ट्रॉलियां, एक ट्रॉली चालक वाहन लेकर फरार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में बदहाल सड़कों को लेकर लोगों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सड़क से परेशान स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और मिट्टी से लदी 7 ट्रॉलियों को पकड़ लिया। लोगों का आरोप था कि भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए सभी 7 ट्रॉलियों को थाने ले जाने लगी। हालांकि थाने पहुंचने से पहले ही रास्ते में एक ट्रॉली चालक पुलिस को चकमा देकर वाहन समेत फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शेष छह ट्रॉलियों को जहांगीराबाद थाने में जब्त कर लिया



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments