बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया साथ ही मनचलों पर शिकंजा कसा। इसी के साथ थाना सलेमपुर की पुलिस ने भी अभियान चलाकर महिलाओं और छात्राओं को एंटी रोमियो टीम के संबंध में जानकारी दी। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले को पुलिस ने दबोचा। साथ ही मनचलों से भी पूछताछ की।


