बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर तहसील क्षेत्र के सिख समाज के लिए बड़ी खुशखबरी है। मोहल्ला मदार गेट स्थित ऐतिहासिक सातवीं पातशाही गुरु हर राय साहिब गुरुद्वारा अब नए और भव्य स्वरूप में नजर आएगा। इस प्राचीन गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण का संकल्प प्रसिद्ध कार सेवक संत बाबा वचन सिंह ने लिया है। बुधवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की और निर्माण की रूपरेखा तैयार की है। पुनर्निर्माण योजना के अनुसार गुरुद्वारा साहिब का विस्तार करीब डेढ़ बीघा से अधिक की भूमि पर किया जाएगा। ज्ञानी गुरमुख सिंह ने बताया कि यहां तीन मंजिला भव्य इमारत का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें संगत के लिए हॉल, लंगर हॉल और यात्रियों के रुकने की आधुनिक व्यवस्था होगी। बुधवार को गुरुद्वारे के चप्पे-चप्पे की नापतोल की गई। ताकि जल्द से जल्द नक्शा तैयार कराकर निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
अनूपशहर: डेढ़ बीघा में तैयार होगा गुरुद्वारा
0
1
RELATED ARTICLES



