बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर में प्रभु श्रीराम और वीर शिवाजी महाराज जैसे राष्ट्र नायकों का अपमान करने का एक वीडियो सामने आया। बुलंदशहर निवासी प्रवीन सागर ने आधुनिक तकनीक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का दुरुपयोग करते हुए दोनों महापुरुषों को लेकर आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। वीडियो सामने आते ही जन आक्रोश भड़क उठा और इसकी शिकायत थाना बीबीनगर में दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा पंजीकृत किया और आरोपी प्रवीन सागर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरश्रीराम व शिवाजी महाराज अपमानजनक वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार
श्रीराम व शिवाजी महाराज अपमानजनक वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार
0
107
RELATED ARTICLES


