बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के राजघाट इलाके में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद घाटों पर बड़ी संख्या में सांप दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण सांप अपने बिलों से निकलकर गंगा घाट और आसपास के इलाकों में घूमते नजर आ रहे हैं।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में घाट के आसपास कई सांप रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है कि वे गंगा घाट और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें तथा अनावश्यक रूप से वहां न जाएं।
गंगा का जलस्तर बढ़ते ही घाटों पर निकले जहरीले सांप, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


