बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में एसीएमओ डॉ. गौरव सक्सेना ने शनिवार को दो चिकित्सकों की दुकान को सील कर दिया। वहीं एक पैथोलॉजी संचालक को नोटिस जारी किया है। चिकित्सकों की दुकान को सील करने की कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दें कि एसीएमओ डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि वह शनिवार को बुलंदशहर रोड स्थित मां चामुंडा कॉलोनी स्थित क्लीनिक पर पहुंचे। एसीएमओ ने जाते ही क्लीनिक संचालक से कागजात दिखाने को कहा जिसके बाद चिकित्सक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद एसीएमओ ने क्लीनिक को सील कर दिया। इसके बाद एसीएमओ जहांगीराबाद रोड स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचे जहाँ विभाग की साठगांठ से क्लीनिक का संचालन हो रहा था। क्लीनिक को पहले भी दो बार सील किया जा चुका है। अब फिर उस क्लीनिक को तीसरी बार सील किया गया है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि शिकायतों के आधार पर दो क्लीनिको को सील किया गया है। वहीं एक पैथोलॉजी संचालक को नोटिस जारी किया है।
औरंगाबाद: एसीएमओ ने किए दो क्लीनिक सील, पैथोलॉजी लैब को भेजा नोटिस
RELATED ARTICLES



