Tuesday, June 24, 2025
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरजनपद बुलंदशहर के ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की...

जनपद बुलंदशहर के ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज़, देश में सुख-स्मृद्धि की कामना की


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में शनिवार को बकरीद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से परम्परागत ढंग से मनाया गया। इससे पहले मुस्लिम भाई-बहनों ने बाजार में जमकर खरीददारी की। बुलंदशहर के ईदगाह के साथ-साथ नगर की मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा कर देश व परिवार की सुख स्मृद्धि की कामना की। मुस्लिम भाइयों ने सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया। पुलिस भी इस दौरान मुस्तैद रही।
राजनीतिक लोगों ने ईदगाह पर पहुंचकर मुस्लिम भाइयों पर पुष्प वर्षा कर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच नमाज पढ़ी गई। पुलिस ने ड्रोन, सीसीटीवी आदि की सहायता से नमाज स्थलों पर कड़ी निगरानी की।
ईद की नमाज को लेकर शहर काजी ने ईदगाह व बुलंदशहर की मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए समय का एक टाइम टेबिल जारी किया था जिसका नमाजियों ने पूरी तरह पालन किया। बुलंदशहर जिले के सभी मस्जिदों में शनिवार की सुबह मुस्लिम भाई एकत्र हुए, जहां शहर काजी ने ईद की नमाज अदा कराई और देश व समाज तथा परिवार में सुख- स्मृद्धि की कामना की। इसके बाद शहर की अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments