बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर पर बाइक सवार दबंगों ने चाकू से वारकर मौत के घाट उतार दिया। हिस्ट्रीशीटर का खून से सना शव देख लोगों के होश उड़ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार की दोपहर का है जब हिस्ट्रीशीटर नयीफ अपने साथियों के साथ एक दुकान पर मौजूद था तभी दो बाइक सवार दबंग आए और उन्होंने हिस्ट्रीशीटर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद बाइक सवार दबंग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी जाम लग गया। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना न्यायालय के बाहर की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



