भाजपा नेता व महिला की वीडियो वायरल होने का मामला: जबरन उतरवाई थी पेंट, तीन पर मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव केलवान में भाजपा नेता और एक महिला की वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता को निष्कासित किया गया। वहीं पुलिस ने मामले में सोमवार को आरोपी प्रधान समेत दो लोगों का शांति भंग में चालान किया है। वहीं भाजपा नेता फिलहाल गायब है। पीड़िता ने बयान दर्ज कराए हैं।
जानकारी के अनुसार मामला 7-8 महीने पुराना बताया जा रहा है। पीड़ित महिला के अनुसार वह भाजपा नेता के साथ कैलावन में गाड़ी में बैठकर बात कर रही थी तभी प्रधान व अन्य लोग वहां पहुंचे और उन्हें जबरन शमशान की तरफ ले गए। आरोपियों ने भाजपा नेता की पेंट उतरवादी और वीडियो बनाने लगे। पीड़िता व भाजपा नेता ने वीडियो ना बनाने की गुहार भी लगाई थी लेकिन वह नहीं माने। बाद में आरोपियों ने वीडियो वायरल ना करने की धमकी देते हुए भाजपा नेता से तीन बार में डेढ़ लाख रुपए हड़प लिए। इंकार करने पर वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।