Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरखेत में पड़ा मिला लापता 40 वर्षीय किसान का शव

खेत में पड़ा मिला लापता 40 वर्षीय किसान का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी 40 वर्षीय किसान हरेंद्र उर्फ बंटी का शव रविवार को उनके ही खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। हरेंद्र शनिवार से लापता थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि रावल भाटी ने बताया कि उनके बड़े भाई हरेंद्र उर्फ बंटी शनिवार की दोपहर से लापता थे। रविवार की शाम वह जब खेतों पर पहुंचे तो हरेंद्र का शव खेत में पड़ा मिला जिसके बाद परिजन हरेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि उनके दोनों कान पर खून लगा हुआ था। उनकी आंखों के ऊपर भी जख्म का निशान था। गले पर रस्सी से गला दबाने जैसे निशान थे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि हरेंद्र पूर्व में भी एक-दो बार घर से चले गए थे, लेकिन वह कुछ दिन में ही वापस लौट आते थे। जिसके चलते इस बार लापता होने की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक हरेंद्र के गुमशुदगी की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments