Friday, April 24, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: डीएवी डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, स्वामी अवधेशानंद...

बुलंदशहर: डीएवी डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने किया वृक्षारोपण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डीएवी डिग्री कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज रहे। महाराज जी का कॉलेज प्रशासन व छात्र-छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने सनातन धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं बल्कि जीवन जीने की पद्धति है, जो मानवता, प्रकृति और संस्कारों को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारतीय संस्कृति और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।
इस दौरान स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का आभूषण हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments