बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के डीएवी तिराहे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला अपने शौहर के साथ मोटरसाइकिल से गैस सिलेंडर भरवाने जा रही थी, तभी रास्ते में अचानक मोटरसाइकिल से गिर गई और पीछे से आ रही डीसीएम गाड़ी ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के भेजा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि बताया जा रहा है कि हादसे के समय महिला अपने शौहर के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर सिलेंडर भरवाने के लिए जा रही थी। जैसे ही वे डीएवी तिराहे के पास पहुंचे, अचानक संतुलन बिगड़ने से महिला मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई। उसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम गाड़ी ने महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने मौके से डीसीएम गाड़ी को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
बुलंदशहर: शौहर के साथ सिलेंडर भरवाने जा रही महिला को डीसीएम ने कुचला, मौत
RELATED ARTICLES



