Wednesday, April 29, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरअवैध गैस रिफिलिंग का बड़ा भंडाफोड़: छापेमारी में 1000 सिलेंडर और 32...

अवैध गैस रिफिलिंग का बड़ा भंडाफोड़: छापेमारी में 1000 सिलेंडर और 32 ‘बांसुरी’ बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े खेल का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आपूर्ति विभाग और प्रशासनिक टीम ने खुर्जा देहात क्षेत्र के अगोरा अमीरपुर में स्थित शिवांश भारत गैस एजेंसी पर छापेमारी कर भारी मात्रा में सिलेंडर और गैस चोरी के उपकरण बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान टीम को मौके से भारत, इंडेन और एचपी कंपनी के करीब 1000 गैस सिलेंडर मिले। इसके साथ ही गैस ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 32 रिफिलर यंत्र (बांसुरी) और तीन बड़े पाइप भी जब्त किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि यहां कमर्शियल सिलेंडरों से घरेलू सिलेंडरों में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग का काम लंबे समय से किया जा रहा था। प्रशासन को इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर यह सख्त कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह, एसडीएम खुर्जा और आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। टीम ने पूरे परिसर की तलाशी लेकर सिलेंडरों और उपकरणों को कब्जे में ले लिया।
अधिकारियों का कहना है कि अवैध गैस रिफिलिंग न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है बल्कि इससे बड़े हादसे का खतरा भी बना रहता है। मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और अन्य धाराओं में कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments