बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जिला चिकित्सालय के एक सर्जन पर 18 हजार रुपए लेकर ऑपरेशन करने का आरोप लगा है। आइजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया और मामले की जांच कराई जा रही है।
आपको बता दें कि थाना अगौता क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की कि परिवार का एक सदस्य पित्त की थैली की समस्या से काफी परेशान था। उन्होंने जिला चिकित्सालय के एक सर्जन को ओपीडी में दिखाया। वहां मरीज की पित्त की थैली का ऑपरेशन करने के नाम पर 18 हजार रूपए की रिश्वत मांगी। रुपए देने के बाद ही ऑपरेशन किया गया। इसके बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के आदेश पर जांच कराई जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
बुलंदशहर: जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन के नाम पर 18 हजार रूपए मांगने का आरोप
RELATED ARTICLES



