बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सीएमओ कार्यालय में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मंगलवार की सुबह ई-रिक्शा चालक और उसकी पत्नी द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, सीएमओ कार्यालय के बाहर रास्ते में एक ई-रिक्शा खड़ा कर दिया गया था जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने जब ई-रिक्शा हटाने को कहा, तो इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान ई-रिक्शा चालक और उसकी पत्नी ने गार्ड के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सीएमओ कार्यालय में मौजूद अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
बुलंदशहर: सीएमओ कार्यालय में तैनात सिक्योरिटी गार्ड के साथ ई-रिक्शा चालक और उसकी पत्नी ने की मारपीट
RELATED ARTICLES



